{"_id":"5e3ad5968ebc3ee5ea3fb08a","slug":"ioa-agrees-to-hold-2022-national-games-in-bengal-says-chief-narinder-batra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए 2022 के राष्ट्रीय खेल बंगाल में आयोजित करने पर राजी, कहा- यह प्रक्रिया है","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए 2022 के राष्ट्रीय खेल बंगाल में आयोजित करने पर राजी, कहा- यह प्रक्रिया है
Thu, 06 Feb 2020 08:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 06 Feb 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) सैद्धांतिक रूप से 2022 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बंगाल में कराने पर राजी हो गया है। बंगाल इससे पहले दो बार इन खेलों की मेजबानी कर चुका है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘निश्चित तौर पर, सैद्धांतिक रूप से हम 2022 के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन यह प्रक्रिया चल रही है। हम प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेंगे। शत प्रतिशत हम बंगाल में आने के इच्छुक हैं। सकारात्मक रहिए।’
विज्ञापन
इससे पहले 36वें राष्ट्रीय खेल कई बार स्थगित होने के बाद अंतत: गोवा में 20 अक्तूबर से चार नवंबर तक होने हैं। बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रत्येक दो साल में किया जाना चाहिए और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मेघालय पहले ही गोवा के बाद अगली प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए दावेदारी कर चुके हैं। उन्होेंने हालांकि कहा कि उन्हें 2022 सत्र का आयोजन बंगाल में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन