{"_id":"60f3eb278ebc3e6d657573d2","slug":"interesting-facts-and-information-of-1904-st-louis-olympics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1904, सेंट लुईस ओलंपिक: ...जब पहली बार दिए गए थे गोल्ड मेडल, अमेरिका का रहा दबदबा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
1904, सेंट लुईस ओलंपिक: ...जब पहली बार दिए गए थे गोल्ड मेडल, अमेरिका का रहा दबदबा
Sun, 18 Jul 2021 02:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:19 PM IST
सार
इन्हीं खेलों में तीन पदक देने का प्रारूप शुरू हुआ जो अब तक जारी है। पहली बार स्वर्ण पदक दिए गए।
विज्ञापन
1904 ओलंपिक
- फोटो : International Olympic Committee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब पांच दिन शेष हैं और ऐसे में हम पिछले कुछ ओलंपिक से जुड़े रोचक तथ्यों से आपको रूबरू करा रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं 1904 में हुए ओलंपिक से जुड़े कुछ रोचक पहलू पर...
विज्ञापन
1904, सेंट लुई, अमेरिका
- 1904 ओलंपिक खेल पहली बार यूरोप से बाहर आयोजित किए गए।
- इन्हीं खेलों में तीन पदक देने का प्रारूप शुरू हुआ जो अब तक जारी है। पहली बार स्वर्ण पदक दिए गए।
- मुक्केबाजी, डंबल, फ्रीस्टाइल कुश्ती और डेकॉथलन खेलों ने पदार्पण किया।
- अमेरिकी जिमनास्ट जार्ज इजर ने कृत्रिम पैर लगाकर इन खेलों में हिस्सा लिया था और तीन स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए। जब वह युवा थे तो एक ट्रेन हादसे में उन्होंने अपना बायां पैर गंवा दिया था।
- 1904 में सेंट लुईस तक पहुंचने की समस्या और रूस-जापान युद्ध के कारण यूरोपीय तनाव की वजह से कुल 630 खिलाड़ियों में से 523 अमेरिका के ही थे। आधी से ज्यादा स्पर्धाओं में पूरी तरह से घरेलू प्रतिस्पर्धियों ने ही हिस्सा लिया।
- अमेरिका ने 239 पदक हासिल किए जो एक ओलंपिक में किसी देश के सबसे ज्यादा पदक हैं।
- तैराकी की स्पर्धायें मैदान पर बनायी गयी कृत्रिम झील में आयोजित की गईं।
- मैराथन धूलभरी सड़क पर हुई थी और तेज गर्मी में इस पर धावकों के दौड़ने से धूल उड़ रही थी और वहां पानी का केवल एक ही स्टेशन था।
- दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार इन खेलों में हिस्सा लिया था। उनके आठ खिलाड़ियों में से दो धावक लेन टाऊ और जान माशियानी थे। रेस के बीच में ही लेन के पीछे कुत्ते पड़ गये थे जिन्होंने एक मील तक उनका पीछा किया था।