{"_id":"607d047d8ebc3ed62e745465","slug":"indias-srihari-natraj-wins-gold-medal-but-misses-olympic-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्बेकिस्तान चैंपियनशिप: श्रीहरि नटराज ने दो दिन में बनाए तीन रिकॉर्ड, ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उज्बेकिस्तान चैंपियनशिप: श्रीहरि नटराज ने दो दिन में बनाए तीन रिकॉर्ड, ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूके
Mon, 19 Apr 2021 09:48 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला ताशकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला ताशकंद
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज
- फोटो : ट्विटर
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। बीस साल के इस तैराक ने शनिवार रात को फीना मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में 25.11 सेकंड के समय से शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय तैराकों ने इस प्रतियोगिता में 29 पदक (18 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य) जीत लिए हैं। यह श्रीहरि का दो दिनों में तीसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, बैंगलोर के इस तैराक ने इस हफ्ते के शुरू में अपनी पसंदीदा 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भी दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
श्रीहरि ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में पहले ही टोक्यो ओलंपिक के लिए ‘बी’ मानक हासिल कर लिया है। उन्होंने हीट में 54.10 सेकंड से अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और फिर फाइनल में 54.07 सेकंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। वह स्पर्धा में महज 0.22 सेकंड से ओलंपिक ‘ए’ क्वालिफिकेशन मार्क से चूक गए।
विज्ञापन
एक अन्य तैराक साजन प्रकाश से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद है, उन्होंने जिन सभी चार स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है, सभी में स्वर्ण पदक जीता है। शनिवार को अंतिम दिन केरल के इस तैराक ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 53.69 सेकंड के समय से पोडियम में पहला स्थान हासिल किया। माना पटेल और सुवाना भास्कर ने महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए।
श्रीहरि की तरह ही साजन भी टोक्यो ओलंपिक के लिए ओलंपिक ‘ए’ मार्क हासिल करने से चूक गए। साजन 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले देश में एकमात्र पुरुष तैराक थे। उन्होंने मंगलवार को अपनी पसंदीदा 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1.57.85 सेकंड का समय लिया था और वह ओलंपिक ‘ए’ कट से चूक गए थे। अभी तक कोई भी भारतीय तैराक टोक्यो ओलंपिक के लिए ‘ए’ कट हासिल नहीं कर पाया है।