फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indians clinch 15 medals at Jordan junior and cadet Open in Table Tennis

टेबल टेनिस: युवा खिलाड़ियों ने बिखेरे जलवे, जूनियर एंड कैडेट ओपन में मिले 15 पदक 

Sat, 28 Jul 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Indians clinch 15 medals at Jordan junior and cadet Open in Table Tennis

भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जॉर्डन में जूनियर एंड कैडेट ओपन में दो गोल्ड समेत कुल 15 पदक अपनी झोली में डाले। भारतीय खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 10 कांस्य पदक जीते। 

विज्ञापन


लड़कियों की मिनी कैडेट एकल वर्ग में सुहाना सैनी ने साइप्रस की फोतिनी मेलेटी को 3-0 से मात देकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के युगल वर्ग में दीपित पाटिल और देव श्रॉफ की जोड़ी ने ताइपे के सिन यु ली और गुआन रू वांग को 3-2 से हराकर देश को दूसरा गोल्ड दिलाया। 
विज्ञापन


लड़कों के एकल वर्ग के फाइनल में मानुष शाह को चीनी ताइपे के सिन सांग ली से 2-4 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शाह युगल वर्ग में भी जीत चंद्रा के साथ ईरान के एमिरेज अबासी और अमीन अहमदियन से हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed