फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian wrestlers gets support from olympian and world champion

भारतीय पहलवानों को एशियाई खेलों के लिए मिला ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन का साथ

Mon, 13 Aug 2018 12:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
indian wrestlers gets support from olympian and world champion
bajrang punia

इंचियोन एशियाई खेल पहलवान बजरंग के लिए बेहद खास था। यहां उन्हें फाइनल में अपने गोल्ड खोने का कोई गम नहीं था, लेकिन गुरू योगेश्वर दत्त के चैंपियन बनने की बेहद खुशी थी। अब बजरंग अपने रजत के रंग को सोने में बदलने को बेकरार हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इस बार उन्हें योगेश्वर का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन जार्जियन कोच शाको बेनेटिडिस उनके साथ होंगे। यह शाको ही हैं जिन्होंने इस पहलवान की हालिया सफलता में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट शाको को अपने खर्च पर बजरंग की निगरानी के लिए जकार्ता भेज रहा है। बजरंग मानते हैं कि शाकों की मौजूदगी उनके लिए खास रहेगी।  
विज्ञापन


बजरंग मानते हैं कि शाकों के आने के बाद उनके फिटनेस स्तर और पहलवानी में काफी फर्क पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड के बाद तिबल्सी और इंस्तानबुल में यासिर दोगु इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक इसका उदाहरण हैं। 65 किलो में खेलने वाले इस पहलवान का कहना है कि शाको ने उन्हें कुछ खास टेक्निक पर अभ्यास कराया है और मनोदशा को भी बदला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक चैंपियन आकगुल, हाजी ने कराया अभ्यास 

बजरंग समेत भारतीय पहलवान मानते हैं कि हालिया तुर्की दौरा उनके लिए बेहद फाएदेमंद रहा। यहां उन्हें तुर्की, अजरबैजान, उक्रेन, रूस के नामी विश्व और ओलंपिक चैंपियन पहलवानों के साथ अभ्यास का मौका मिला। बजरंग बताते हैं कि उन्हें अजरबैजान के ओलंपिक चैंपियन हाजी अली के साथ अभ्यास किया। एशियाई खेलों से पहले यह काफी काम आएगा। 


वहीं 125 किलो में गोल्ड जीतने वाले सुमित को दुनिया के नंबर एक, तीन बार के विश्व और वर्तमान ओलंपिक चैंपियन ताहा आकगुल ने अभ्यास कराया। सुमित के मुताबिक यह सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने उनसे कहा कि कुश्ती की खामियों को मैट पर ही दूर करो और अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ो।  
हेमंत रस्तोगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed