{"_id":"60c179608ebc3e0bfb71475c","slug":"indian-wrestler-ravi-dahiya-won-silver-medal-in-poland-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड ओपन: भारतीय पहलवान रवि दहिया ने 61 किलो भार वर्ग में जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पोलैंड ओपन: भारतीय पहलवान रवि दहिया ने 61 किलो भार वर्ग में जीता रजत पदक
Thu, 10 Jun 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:00 AM IST
सार
- अमेरिका के नाथन खालिद टोमासेलो को 9.5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
- इसके बाद रवि दहिया ने ईरान के रजा अहमदाली ए को 7.4 से हराया
विज्ञापन
रवि दहिया
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान रवि दहिया को पोलैंड ओपन में 61 किलो वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जो टोक्यो ओलंपिक से पहले आखिरी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
रवि को फाइनल में गुलामजान अब्दुल्लाएव ने मात दी। उन्होंने पहले दौर में इसी प्रतिद्वंद्वी को मात दी थी। इससे पहले सभी प्रतिद्वंद्वियों ने फिर रवि के बायें पैर को निशाना बनाया लेकिन एशियाई चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने अपने बेहतर दमखम के बूते जीत दर्ज की ।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका के नाथन खालिद टोमासेलो को 9.5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ईरान के रजा अहमदाली ए को 7.4 से हराया। रवि ने दूसरे दौर में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असकारोव को हराया था।
विज्ञापन