फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian wrestler Deepak Punia is now World Number one in ranking, Vinesh Phogat also jumped ahead

दीपक पूनिया 86 किलोग्राम भार वर्ग में नंबर एक पहलवान, जानिए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की रैंकिंग

Fri, 27 Sep 2019 06:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Sep 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Indian wrestler Deepak Punia is now World Number one in ranking, Vinesh Phogat also jumped ahead
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान दीपक पूनिया अंतरराष्ट्रीय महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 86 किग्रा वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बन गए, लेकिन बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा वर्ग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया।

विज्ञापन


अपनी पहली सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में दीपक पूनिया ने रजत पदक प्राप्त किया। उन्हें टखने की चोट के कारण फाइनल में ईरान के महान पहलवान हसन याजदानी के खिलाफ हटने की वजह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन


20 साल के इस भारतीय पहलवान के अब 82 अंक हैं और वह विश्व चैम्पियन याजदानी से चार अंक आगे हैं। इस साल दीपक ने यासर दोगू में रजत और एशियाई चैम्पियनशिप व सासारी टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किए थे। इस तरह उन्हें लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला, लेकिन बजरंग विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गए। हालांकि वह विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पहलवान के तौर पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल के बजरंग के अब 63 अंक हैं। रूस के गाद्जिमुराद राशिदोव ने नूर सुल्तान में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जिससे वह 65 किग्रा वर्ग में नंबर एक पहलवान बन गए हैं। 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी रवि दहिया शीर्ष पांच में पहुंचने में सफल रहे। उनके 39 अंक हैं जिससे वह पांचवें स्थान पर हैं जबकि राहुल अवारे कांस्य पदक के बूते दुनिया के दूसरे नंबर के पहलवान बन गए हैं।


महिलाओं की रैंकिंग में विनेश फोगाट पिछले हफ्ते के शानदार प्रदर्शन के बूते 53 किग्रा में चार पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं, उन्होंने नूर सुल्तान में कांस्य पदक जीतने के अलावा तोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया था। सीमा बिस्ला 50 किग्रा में एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं जबकि पूजा ढांडा (32) 59 किग्रा में हमवतन मंजू कुमारी (40) से दो स्थान पीछे पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed