{"_id":"5d27bc438ebc3e6d216fcff9","slug":"indian-women-skitter-shooters-saniya-shaikh-and-areeba-khan-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज सानिया और अरीबा क्वालिफिकेशन में ही बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाज सानिया और अरीबा क्वालिफिकेशन में ही बाहर
Fri, 12 Jul 2019 09:25 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सानिया शेख खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया शेख खान और अरीबा खान आईएसएसएफ शाटगन विश्व चैंपियनशिप की महिला स्कीट स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में ही बाहर हो गईं। सानिया 112 के स्कोर से 30वें स्थान पर रहते हुए सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं। अरीबा (109) और कार्तिकी सिंह शक्तावत (108) क्रमश: 47वें और 50वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मौजूदा ओलंपिक चैंपियन इटली की डायना बाकोसी ने स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। मेजबान इटली छह स्वर्ण सहित 15 पदकों के साथ शीर्ष, अमेरिका पांच स्वर्ण और 15 पदकों से दूसरे स्थान पर रहा। भारत को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुरुषों की जूनियर स्पर्धा में गुरनिहाल सिंह गार्चा 31वें, आयुष रूद्राराजू 32वें और अर्जुन ठाकुर 35वें स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के डेनियल कोरकाक चैंपियन बने।
विज्ञापन