फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian women Archery team create history, reach No 1 in world rankings

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व तीरंदाजी रैंकिंग में अव्वल

Fri, 27 Jul 2018 09:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Indian women Archery team create history, reach No 1 in world rankings
archery

भारतीय महिला तीरंदाजी कंपाउंड टीम ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों से पहले यह उपलब्धि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनमें नई ऊर्जा का भी संचार करेगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम ने अंताल्या और बर्लिन विश्व कप में दो रजत पदक जीते जिससे वह 342.2 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर चल रही चीनी ताइपे से भारतीय टीम के छह अंक ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


ज्योति सुरेखा और मुस्कान किरार दोनों विश्व कप में टीम का हिस्सा थीं, जबकि दिव्या दयाल अंताल्या और त्रिशा देव बर्लिन में टीम की तीसरी सदस्य थीं। यह पहला मौका है जब भारतीय कंपाउंड टीम दुनिया की नंबर एक टीम बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकर्व तीरंदाजी में दीपिका कुमारी दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। व्यक्तिगत में दीपिका और अभिषेक वर्मा दो खिलाड़ी शीर्ष दस में हैं। दोनों रिकर्व और कंपाउंड में सातवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed