फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian weightlifter Swati Singh under IWF dope radar

डोपिंग मामलाः यूपी की वेटलिफ्टर स्वाति सिंह मुश्किल में, सैंपल में पाया गया मारफीन

Tue, 09 Jul 2019 07:39 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 09 Jul 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
Indian weightlifter Swati Singh under IWF dope radar
स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी की वेटलिफ्टर स्वाति सिंह मुश्किल में पड़ गई हैं, लेकिन उनके यूरिन सैंपल में वाडा से प्रतिबंधित नारकोटिक्स मारफीन पाया गया है। हालांकि, इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने अब तक इसे एंटी डोपिंग नियमों का उल्लघंन नहीं माना है और न ही इस वेटलिफ्टर पर प्रतिबंध लगाया है। आईडब्ल्यूएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले में जांच के बाद इस संबंध में कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली स्वाति इस वक्त सामोआ में हैं। वह 53 किलो भार में ओलंपिक क्वालीफाइं कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में खेलने गईं हैं। मारफीन वाडा की प्रतिबंधित सूची में एस-7 कैटेगरी नारकोटिक्स में आता है, जिसका सेवन कंपटीशन के दौरान प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कई तरह के जड़ी बूटियां और पौधे में इसके अंश पाए जाते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि स्वाति के सैंपल में मारफीन की मात्रा प्रतिबंधित मानक से कुछ अधिक पाई गई है। यही वजह है आईडब्ल्यूएफ इस मामले की छानबीन कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed