{"_id":"5f05f60e8ebc3e6377491e37","slug":"indian-teen-made-a-record-of-jumping-with-one-foot-in-uae-named-in-guinness-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किशोर ने यूएई में एक पैर से कूदने का बनाया रिकॉर्ड , गिनीज बुक में नाम दर्ज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय किशोर ने यूएई में एक पैर से कूदने का बनाया रिकॉर्ड , गिनीज बुक में नाम दर्ज
Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोहम मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
दुबई में भारतीय किशोर सोहम मुखर्जी ने एक पैर से 101 बार कूदकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले मुखर्जी ने 30 सेकेंड में 96 बार कूदने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
रिकॉर्ड तोड़ने पर वैश्विक संस्था ने एक बयान जारी करके कहा, ‘शयनकक्ष में लिए गए वीडियो में मुखर्जी कुल 110 बार कूदा लेकिन इनमें से नौ को अमान्य घोषित किया गया।’ मुखर्जी ने कहा कि इसे दो कैमरों से रिकॉर्ड किया गया और पास से ‘स्लो मोशन’ से इसे नापा गया।
विज्ञापन
मुखर्जी ने एक बयान में कहा, ‘रिकॉर्ड को नजदीक से स्लो-मोशन वीडियो से मापा गया था, ताकि लाइन ऑब्जेक्ट और मेरे पैर स्पष्ट रूप से दिखाई दें।’ मुखर्जी ने इसका श्रेय अपने सक्रिय खेल जीवन को देते हुए कहा कि इस विशिष्ट रिकॉर्ड को तोड़ने में उनकी मदद ताइक्वांडो में 13 वर्षों की उनकी मेहनत ने की।
विज्ञापन