फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian team sponsored by Inox group for Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक के लिए आइनोक्स समूह बना भारतीय टीम का प्रायोजक

Thu, 13 Aug 2020 10:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Indian team sponsored by Inox group for Tokyo Olympics
आइनोक्स समूह: आईओए - फोटो : Social Media

कोरोना महामारी की वजह से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2021 तक के लिए टाला जा चुका है। अब ये 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होंगे। इधर आइनोक्स समूह को ओलंपिक 2021 के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक प्रायोजक घोषित कर दिया गया है। इस साझेदारी के तहत समूह अपनी मनोरंजन कंपनी आइनोक्स लेजर लिमिटेड के जरिए टीम के प्रचार में भी सहयोगी होगी। 

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक सिद्धार्थ जैन ने कहा, ‘आइनोक्स समूह की प्राथमिकता हमेशा से भारत की चहुंमुखी प्रगति रही है। हम गौरवान्वित हैं कि हमें भारतीय ओलंपिक संघ के साथ जुड़कर भारत के ओलंपिक स्वप्न में सहयोग देने का मौका मिला।’ 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘हमें आइनोक्स समूह के साथ जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। यह साझेदारी संगठन और खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मैं आइनोक्स समूह को धन्यवाद देता हूं कि इन हालात में भी वे टीम इंडिया की मदद के लिए आगे आए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed