{"_id":"5eb59dcf8ebc3e90a074f234","slug":"indian-team-register-first-win-in-online-nations-cup-beat-rest-of-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नेशंस शतरंज में आनंद, हरिकृष्णा ने दिलाई भारत को पहली जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑनलाइन नेशंस शतरंज में आनंद, हरिकृष्णा ने दिलाई भारत को पहली जीत
Fri, 08 May 2020 11:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन नेशंस कप
- फोटो : ट्विटर
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलाई। भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता।
विज्ञापन
आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया, उन्होंने गुरुवार को रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को महज 17 चालों में हराया था। हरिकृष्णा ने टूर्नामेंट में चार ड्रा और एक हार के बाद जोर्गी कोरी के खिलाफ पहली बार जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती इस मुकाबले में भी संघर्ष करते दिखे, जिन्हें शेष विश्व के अलीरेजा फिरौजा से शिकस्त मिली। टूर्नामेंट में यह उनकी चौथी हार है। डी हरिका ने मारिया मुज्यचुक को ड्रा पर रोक कर भारत की पहली जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन