{"_id":"5c5ec03ebdec2273ab60713c","slug":"indian-table-tennis-players-wins-four-medals-in-bahrain-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बहरीन ओपन में चार पदक प्राप्त किए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बहरीन ओपन में चार पदक प्राप्त किए
Sat, 09 Feb 2019 05:27 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
anargya manjunath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने मनामा में बहरीन जूनियर एवं कैडेट ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
भारत ने कैडेट बालिका टीम स्पर्धा में तीन टीमें उतारी थीं जिन्होंने सभी तीनों पदक अपने नाम किए। भारत ए ने स्वर्ण, भारत बी ने रजत और भारत सी ने कांस्य पदक जीता। यशस्विनी घोरपाडे और काव्या श्री बासकर ने पहले सेमीफाइनल में मिस्र को हराया जबकि भारत ए ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत सी को पराजित किया।
विज्ञापन
फाइनल में सुहाना सैनी और अनरग्या मंजूनाथ की भारत ए टीम शुक्रवार की रात को हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत बी से मजबूत साबित हुई और उसने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका स्पर्धा राउंड रोबिन प्रारूप में खेली गयी।
विज्ञापन
मनुश्री पाटिल और स्वस्तिका घोष की भारतीय टीम ने तीन टीमों को शिकस्त दी लेकिन अंत में उसे चैम्पियन रही रूस से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय टीम ने सात अंक से रजत पदक अपने नाम किया।