{"_id":"5b7cf23842c792466154435a","slug":"indian-swimmers-failed-to-qualify-for-finals-despite-being-top-on-their-respective-heats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तैराक शीर्ष पर रहने के बावजूद फाइनल के लिए नहीं कर सके क्वालिफाई, ये है वजह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय तैराक शीर्ष पर रहने के बावजूद फाइनल के लिए नहीं कर सके क्वालिफाई, ये है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
सजन
भारतीय तैराक संदीप सेजवाल, सजन प्रकाश और अविनाश मनी अपनी अपनी हीट्स में शीर्ष पर रहे, लेकिन इसके बावजूद वे बुधवार को एशियाई खेलों की तैराकी के फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
सेजवाल पुरूषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 62.07 सेकेंड का समय लेकर अपनी हीट में पहले स्थान पर रहे, लेकिन जीबीके तैराकी केंद्र पर प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद फाइनल में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन
इससे पहले सजन प्रकाश ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 54.04 सेकेंड का समय निकाला जबकि अविनाश मनी ने दो तैराकों की हीट में सऊदी अरब के बु अरीश को पीछे छोड़ा। मणि ने 56.98 सेकेंड का समय लिया। मगर यह दोनों भारतीय तैराक फाइनल में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन
पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में सजन प्रकाश, विर्धवाल खड़े, अंशुल कोठारी और आरोन डिसूजा की भारतीय टीम तीन मिनट 25.17 सेकेंड के समय के साथ हीट एक में शीर्ष पर रही, लेकिन इस समय के साथ फाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत कम है क्योंकि यह गैरवरीय हीट थी।