{"_id":"5d0d24b48ebc3e1ca652beb8","slug":"indian-star-pankaj-advani-defeated-thanawat-tiranpongpaiboon-to-win-35th-asian-snooker-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर रचा इतिहास
Sat, 22 Jun 2019 07:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : social media
शुक्रवार को खेले गए 35वें एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इंडिया के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
21 बार के विश्व चैंपियन पंकज ने थनावत को 6-3 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पंकज ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को 10-52, 1-97(97), 95(54)-1, 110(75)-1, 69-43, 71(60)-44, 80-49, 72-42, 67(50)-1 से हराया।
विज्ञापन
इस खिताब के साथ ही आडवाणी एकलौते ऐसे क्यू खिलाड़ी बन गए हैं जिसने एशियाई और वर्ल्ड चैंपियनशिप के हर प्रारूप में जीत दर्ज की है। वो बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेलों में ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन