{"_id":"5db70d9f8ebc3e93d8449c4b","slug":"indian-squash-player-joshna-chinnappa-enters-pre-quarterfinal-of-psa-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशना चिनप्पा महिला विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, घोषाल मिस्र ओपन में हारे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जोशना चिनप्पा महिला विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, घोषाल मिस्र ओपन में हारे
Tue, 29 Oct 2019 05:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अनुभवी स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सीआईबी पीएसए महिला विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। जोशना ने हांगकांग की हो जी लोक को हराया। दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी जोशना का सामना अब मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त नूर अल शेरबिनि से होगा। जोशना को महज 12 मिनट ही कोर्ट पर रहना पड़ा जब जी लोक ने चोट के कारण मैच छोड़ दिया। उस समय जोशना 11-5, 11-4 से आगे थी।
विज्ञापन
पुरुषों में मिस्र ओपन में सौरव घोषाल ने टी फुंग यिप को 11-9, 11-5, 11-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली थी। लेकिन वह तीसरे दौर में मिस्र के फारेस डेसूकी से 6-11, 5-11, 5-11 से हार गए।
विज्ञापन