{"_id":"5d9dccfa8ebc3e93ca6f8e24","slug":"indian-sprinter-nirmala-sheoran-banned-for-4-years-stripped-of-asian-titles","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टोस्ट में फेल होने के बाद भारतीय धावक निर्मला श्योराण पर चार साल का प्रतिबंध, छीने गए दो पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप टोस्ट में फेल होने के बाद भारतीय धावक निर्मला श्योराण पर चार साल का प्रतिबंध, छीने गए दो पदक
Wed, 09 Oct 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sheoran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फर्राटा धाविका निर्मला शेरॉन को एथलेटिक्स इंटिग्रिट यूनीट (एआईयू) ने डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसके साथ ही उनके दो एशियाई चैंपियनशिप के खिताब भी छीन लिए। एआईयू ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों के डोपिंग मामले को देखती है।
विज्ञापन
एआईयू ने हरियाणा की निर्मला को जून 2018 में घरेलू प्रतियोगिता में स्टेरॉयड ड्रोस्तानोलोन और मेटेनोलोन के इस्तेमाल का दोषी पाया था। इसके बाद सात अक्तूबर को उन्हें प्रतिबंधित किया गया। एआईयू के मुताबिक इस भारतीय एथलीट के खून के नमूनों में गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई की मांग नहीं की। उनका निलंबन 28 जून 2018 से प्रभावी होगा। अगस्त 2016 से नवंबर 2018 तक के उनके सभी नतीजों को रद्द कर दिया गया। निर्मला ने 2017 में भारत में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 400 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रियो ओलंपिक में भी इन दोनों स्पर्धाओं में भाग लिया था।
विज्ञापन