फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian professional boxer neeraj goyat registers knock out win in dubai fight night

Dubai Fight Night: नीरज गोयत ने कांगो के मुक्केबाज को किया चारों खाने चित, 'नॉकआउट' पंच से जीता मैच

Sun, 17 Oct 2021 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 Oct 2021 10:31 PM IST
सार

भारत के पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत ने ‘सुपर बॉक्सिंग लीग’ की ‘क्रिप्टो फाइट नाइट’ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांगो के बेबे रिको त्शिबांगु के खिलाफ मुकाबले में नॉकआउट जीत दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Indian professional boxer neeraj goyat registers knock out win in dubai fight night
नीरज गोयत - फोटो : twitter@MMAIndiaShow

विस्तार

भारत के पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत ने ‘सुपर बॉक्सिंग लीग’ की ‘क्रिप्टो फाइट नाइट’ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांगो के बेबे रिको त्शिबांगु के खिलाफ मुकाबले में नॉकआउट जीत दर्ज की। गोयत ने ब्रिटेन के दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज आमिर खान द्वारा समर्थित इस प्रतियोगिता में शनिवार रात को खेले गए मुकाबले में तीसरे दौर में ही जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ नीरज के वेल्टरवेट (63-67 किग्रा भारवर्ग) में पिछले तीन साल से अजेय रहने का क्रम जारी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयत ने इस जीत के बाद एक बार फिर से आमिर खान को मुकाबले के लिए चुनौती दी। पाकिस्तानी मूल के आमिर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया। ओलिंपिक पदक विजेता आमिर ने कहा, 'मीडिया और प्रशंसकों में इसकी चर्चा हो रही है। जब ऐसा होगा तो उनके लिए निश्चित रूप से रोमांचक होगा क्योंकि उनके अनुसार यह सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला होगा।'

एसबीएल के चेयरमैन और दो बार के विश्व चैम्पियन तथा ओलिंपिक रजत पदक विजेता खान ने ‘फाइट नाइट’ के आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त किया और कहा कि एसबीएल इतिहास बना रही है जो क्रिप्टो समुदाय के साथ भागीदारी करने वाली पहली प्रोमोशन संस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed