फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Player will be served Indian Cuisine in Rio Olympics

दाल, चावल के साथ रियो में पदक के लिए उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

Thu, 07 Jul 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Indian Player will be served Indian Cuisine in Rio Olympics
रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी दाल-चावल और भारतीय खाने के साथ पदक के लिए मैदान में उतरेंगे। हजारों मील दूर ब्राजील में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल को इस बार खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी। भारतीय ओलंपिक संघ ने रियो ओलंपिक खेलों की कमेटी से अपने मेन्यू में भारतीय खाने को शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन


खेल सचिव राजीव यादव ने बताया कि कई खिलाड़ियों ने रियो ओलंपिक खेल गांव में भारतीय खाने की मांग रखी है। भारत की ओर से 100 से भी ज्यादा खिलाड़ी अगले महीने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


इस बात पर और रोशनी डालते हुए खेल सचिव ने कहा कि आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों को पूरे खेल आयोजन के दौरान भारतीय भोजन ही परोसा जाएगा। भारतीय भोजन उनके आधिकारिक मेन्यू का हिस्सा होगा। खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए सही खाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा दोगुना पैसा

Indian Player will be served Indian Cuisine in Rio Olympics
इस बार खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी बढ़ा दिया है। रियो में लैंड करने के साथ ही उन्हें भत्ता मिलेगा। इस बार हर खिलाड़ी को $100 (करीब 6600 रुपए) प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक भत्ता मिलेगा। पिछले ओलंपिक में यह राशि $50 प्रतिदिन थी।

इस बार ओलंपिक के लिए भारतीय दल देश की ओर से सबसे बड़े दल होगा। खेल मंत्रालय को खिलाड़ियों से दोहरे अंक में पदक लाने की उम्मीद है। भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में 6 पदक जीते थे। ओलंपिक खेल 5 अगस्त से ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed