{"_id":"578a153b4f1c1ba64e13f792","slug":"indian-origin-wrestler-expelled-from-australia-s-olympic-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप में फंसा भारतवंशी पहलवान, ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम से हुआ बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप में फंसा भारतवंशी पहलवान, ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम से हुआ बाहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद भारतीय मूल के पहलवान विनोद कुमार को ऑस्ट्रेलिया के रियो ओलंपिक टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक समिति ने एक वक्तव्य जारी कर रेसलिंग ऑस्ट्रेलिया से पहलवान विनोद कुमार का नाम वापस लेने को कहा है। विनोद को रियो में ग्रीको-रोमन कुश्ती में 66 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेना था। वह 2010 में भारत से ऑस्ट्रेलिया चले गए और 2015 में वहां के नागरिक बन गए।
विज्ञापन
अल्जीरिया के अल्जर में अफ्रिकन/ओशियन ओलंपिक क्वालिफाइयर के दौरान विनोद का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। उनका ए और बी सैंपल का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विनोद को चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है, लेकिन उन्हें इसके खिलाफ 30 दिन में कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील करना पड़ेगा।