{"_id":"5eb21a348ebc3e90a4078986","slug":"indian-olympic-association-asked-sports-federation-to-share-their-plan-for-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल संघों से तैयारियां का खाका खीचने को कहा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल संघों से तैयारियां का खाका खीचने को कहा
Wed, 06 May 2020 07:30 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 May 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
ioa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री किरन रिजीजू की ओर से इस माह के अंत में ओलंपिक की तैयारियां शुरू कराए जाने की घोषणा के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों से तैयारियों का खाका खीचने को कहा है। आईओए के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों से फीडबैक देने को कहा है कि कोविड 19 के दौर में सुरक्षात्मक माहौल के अंदर तैयारियां किस तरह शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
बत्रा ने यह भी साफ किया कि तैयारियां सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत होनी हैं। उससे बाहर नहीं जाया जा सकता है। खेल संघों की ओर से दिए गए फीड बैक को खेल मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। इसके अनुसार ही ओलंपिक की तैयारियां शुरू करने को दिशा निर्देश तैयार किए जाएंगे। खेल मंत्री ने फिलहाल सबसे पहले इस वक्त एनआईएस पटियाला और बंगलूरू में मौजूद एथलेटिक्स, हॉकी, वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू कराने को कहा है। इसके बाद अन्य खेलों की तैयारियां शुरू की जाएंगी। बीते 23 माच से ये खिलाड़ी एनआईएस के कमरों में हैं। खिलाड़ी लगातार ट्रेनिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन