{"_id":"5e8004ec8ebc3e72c3300b05","slug":"indian-olympic-association-ask-sports-association-to-send-new-plan-for-oympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOA ने नए सिरे से तैयारियों का खाका खीचने को कहा, खेल संघों से मांगा ओलंपिक की तैयारियों का प्लान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
IOA ने नए सिरे से तैयारियों का खाका खीचने को कहा, खेल संघों से मांगा ओलंपिक की तैयारियों का प्लान
Sun, 29 Mar 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा
- फोटो : ट्विटर
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों से टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों का प्लान मांगा है। बत्रा ने खेल संघों से कहा है कि अगले वर्ष होने वाले ओलंपिक की तैयारियों का नए सिरे से खाका खीचकर उन्हें भेजा जाए।
विज्ञापन
बत्रा की ओर से खेल संघों के लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उनकी ओर से अनुबंधित विदेशी कोच, हाईपरफॉरमेंस डायरेक्टर और सपोर्ट स्टाफ का अनुबंध 2021 तक करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। सभी कोचेज का अनुबंध 2020 तक था। 2021 के ओलंपिक के लिए सभी खिलाडिय़ों की तैयारियां का ड्राफ्ट ट्रेनिंग कैलेंडर तैयार किया जाए। साथ ही कोरोना वायरस के चलते रद्द हुए ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारियों का प्लान भी बनाया जाए। बत्रा ने सभी खेल संघों से खिलाडिय़ों की वर्तमान रिहायश और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा है।
विज्ञापन