{"_id":"5b741fe542c7922f031fa715","slug":"indian-nation-flag-hoisted-at-jakarta-and-palembang-before-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: इंडोनेशिया तक स्वतंत्रता दिवस की गूंज, विदेशी सरजमीं पर फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स: इंडोनेशिया तक स्वतंत्रता दिवस की गूंज, विदेशी सरजमीं पर फहराया गया तिरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
asian games
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए गये दल ने जकार्ता और पालेमबांग स्थित खेल गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पालेमबांग में भारतीय दल के उपप्रमुख बलबीर सिंह कुशवाह ने एक साधारण समारोह में तिरंगे को फहराया जिसमें लगभग 25 खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों में ज्यादातर निशानेबाजी और नौकायन के खिलाड़ी थे। पालेमबांग में एशियन गेम्स इंटरनेशनल रिलेशनशिप एंड प्रोटोकॉलर (आईआर एंड पी) के समन्वयक यासीर अराफात को समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
जकार्ता में भी एक साधारण समारोह में भारतीय ध्वज को फहराया गया। इस समारोह में भी भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।