{"_id":"5d9cab368ebc3e93d100a13b","slug":"indian-men-too-disappoint-at-world-artistic-gymnastics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक चैंपियनशिप: आशीष 122वें, योगेश्वर 92वें और आदित्य रहे 128वें नंबर पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिम्नास्टिक चैंपियनशिप: आशीष 122वें, योगेश्वर 92वें और आदित्य रहे 128वें नंबर पर
Wed, 09 Oct 2019 07:12 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 09 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
योगेश्वर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जिम्नास्टों का विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खराब प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं के बाद पुरुष खिलाड़ी भी आल-राउंड और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। आल-राउंड क्वालिफिकेशन में योगेश्वर सिंह 92वें स्थान केसाथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे, उन्होंने 76.097 अंक बनाए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अशीष कुमार (73.632) 122वें और आदित्य राणा (73.098) 128वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
फ्लोर एक्सरसाइज क्वालिफिकेशन में आशीष (13.500) 77वें, आदित्य (13.000)125वें और योगेश्वर (12.866) 136वें स्थान पर रहे। योगेश्वर पोम्मेल होर्स में 12.700 के साथ 75वें, आदित्य(10.533) 173वें और आशीष (10.100) 182वें स्थान पर रहे। रिंग क्वालिफिकेशन पैरलल बार और हारिजोंटल बार में भी भारतीय जिम्नास्ट शीर्ष 100 में भी जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन