{"_id":"5c8a8badbdec22141a4a0f7a","slug":"indian-men-slip-at-final-hurdle-finish-fourth-in-world-team-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिपः भारतीय पुरूष अंतिम दौर में हारे, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिपः भारतीय पुरूष अंतिम दौर में हारे, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष
Thu, 14 Mar 2019 10:43 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पुरूष टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरूष टीम के लिए गुरूवार को विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप का फाइनल और अंतिम दौर निराशाजनक साबित हुआ जिसमें उन्हें रूस से 1.5-2.5 से हारकर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने आठवें दौर में कठिन परिश्रम के बाद संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया था और 2-2 का नतीजा उन्हें कांस्य पदक और जीत रजत पदक दिला सकती थी। लेकिन दुर्भाग्य से हार से उन्होंने इस मौके को गंवा दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चिदम्बरम ने चौथे बोर्ड पर दिमित्री आंद्रेकिन को हराने का मौका गंवा दिया और ड्रा खेला। सूर्य शेखर गांगुली ने मशक्कत की लेकिन वह पेचीदा स्थिति का फायदा नहीं उठा सके और दूसरे बोर्ड में उन्होंने भी इयान नेपोमनियाच्ची से अंक बांटे।
विज्ञापन
बी अधिबान ने शीर्ष बोर्ड पर सरगेई कारजाकिन से बाजी ड्रा की जबकि एसपी सेतुरमन तीसरे बोर्ड पर एलेक्सजैंडर ग्रिसचुक से हार गये जिससे भारत की पदक की उम्मीद टूट गयी जबकि टीम पहले दिन से पदक की दौड़ में चल रही थी।
रूस ने एक दौर रहते ही स्वर्ण पदक जीत लिया था। इंग्लैंड ने रजत और चीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं इसी के साथ खेली जा रही महिलाओं की चैम्पियनशिप में चीन ने यूक्रेन को 3.5-0.5 अंक से हराकर लगातार नौंवी जीत हासिल की।
चीन ने 18 अंक से स्वर्ण, रूस ने 14 अंक से रजत और जार्जिया ने 12 अंक से कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम अंतिम दौर में हंगरी से 2-2 से ड्रा खेलकर नौ अंक के साथ छठे स्थान पर रही। इनपुट-भाषा