फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian junior table tennis players bag 12 medals in bahrain

भारतीय जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बहरीन में 12 पदक

Tue, 12 Feb 2019 11:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 12 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
indian junior table tennis players bag 12 medals in bahrain
टेबल टेनिस

भारतीय खिलाड़ियों ने बहरीन के मनामा में आयेाजित जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आठ और पदक अपने नाम किए और इस तरह से 12 पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया। 

विज्ञापन


यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत के लिए लड़कों के अंडर-15 में विश्व में चौथे नंबर के पायस जैन एकल फाइनल में चेक गणराज्य के सिमोन बेलिक को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों के कैडेट वर्ग में भारत के पांच खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी लेकिन इनमें से केवल अनर्ज्ञया मंजूनाथ और यश्विनी देशपांडे ही सेमीफाइनल तक पहुंच पाई।
विज्ञापन


इन दोनों ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रमश: यूनान की मालामेटिना पापादिमीत्रियू और मिस्र की हाना गोदा को 3-0 के समान स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कर्नाटक की अनर्ज्ञया ने फाइनल में यश्विनी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के कैडेट और जूनियर वर्ग में सुहाना सैनी और स्वास्तिका घोष ने कांस्य पदक जीते। जूनियर वर्ग में लड़कियों के युगल में अनर्ज्ञया मंजूनाथ और सुहाना ने रजत पदक हासिल किया। मनुश्री पाटिल और स्वास्तिका की जोड़ी को भी अपने वर्ग के फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लड़कों के युगल वर्ग में पायस जैन और दीपित पाटिल ने भी रजत पदक जीता। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed