एकल के बाद मंजूनाथ ने सुहाना के साथ युगल में भी जीता सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनर्ज्ञया मंजूनाथ और सुहाना सैनी ने ऑल इंडिया फाइनल में जीत के साथ मनामा में आईटीटीएफ बहरीन जूनियर एवं कैडेट ओपन का खिताब जीता। मंजूनाथ और सुहाना की भारत की कैडेट लड़कियों की शीर्ष जोड़ी ने फाइनल में यशस्विनी घोरपड़े और काव्यश्री भास्कर को 3-0 से हराया।
एकल वर्ग में मंजूनाथ और सुहाना ने क्रमश: यशस्विनी और काव्यश्री के खिलाफ अपने-अपने मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई। मंजूनाथ ने एकल वर्ग में भी पीला तमगा जीता था। भारत की जूनियर लड़कियों की टीम को हालांकि रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
जूनियर लड़कियों के वर्ग में स्वस्तिका घोष को सेमीफाइनल में रूस की क्रिस्टीना कजामतसेवा के खिलाफ 12-10, 9-11, 7-11, 9-11, 8-11 की शिकस्त से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।