{"_id":"5e77a3ba8ebc3e6fa6217be0","slug":"indian-javelin-thrower-neeraj-chopra-watching-film-and-doing-workout-under-quarantine-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांतवास में जिम में वर्कआउट करने के अलावा फिल्में देख रहे हैं नीरज, तुर्की से ट्रेनिंग कर लौटे हैं जेवलिन थ्रोअर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एकांतवास में जिम में वर्कआउट करने के अलावा फिल्में देख रहे हैं नीरज, तुर्की से ट्रेनिंग कर लौटे हैं जेवलिन थ्रोअर
Mon, 23 Mar 2020 06:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Mar 2020 06:19 AM IST
सार
- देश के लोगों से गरीबों की खातिर जिम्मेदारी से व्यवहार करने का किया आग्रह
- तुर्की से ट्रेनिंग कर लौटे जेवलिन थ्रोअर को साई ने 14 दिन तक अलग रहने को कहा है
विज्ञापन
neeraj chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह एनआईएस पटियाला में अलग रहने के दौरान जिम में वर्कआउट करने के अलावा फिल्में देखने में व्यस्त हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश के लोगों से गरीबों की खातिर जिम्मेदारी से व्यवहार करने का आग्रह किया। टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाई कर चुके नीरज को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 14 दिन अलग रहने की सलाह दी है। वह तुर्की में ट्रेनिंग करके स्वदेश लौटे हैं।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा, ‘मैं बिलकुल भी ट्रेनिंग नहीं कर रहा हूं। इस होस्टल में विदेश से ट्रेनिंग करके लौटे खिलाड़ी ही ठहरे हैं। उन्हें कहीं भी जाने की अनुमति नहीं है लेकिन हमें वर्कआउट के लिए एक पुराना जिम दिया गया है ताकि हम फिट रहें। मैं इस खाली समय का इस्तेमाल संगीत सुनने, परिवार वालों और दोस्तों से फोन पर बात करके और थोड़ा बहुत पढ़ने में कर रहा हूं। कभी कभार अपने लैपटॉप पर फिल्में भी देख रहा हूं।’ उन्होंने अपने साथी भारतीयों से खतरनाक कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने और अधिकारियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लोगों को इस महामारी को गंभीरता से लेना चाहिए और दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्हें यह खुद ही करना चाहिए जैसे प्रधानमंत्री का जनता कर्फ्यूू। यूरोप में देश बहुत छोटे होते हैं। उनके पास बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं हैं लेकिन वे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। हमारा देश काफी बड़ा है जिसमें काफी संख्या में गरीब लोग हैं। अगर हमारा देश इस महामारी के तीसरे चरण में पहुंच जाएगा तो इसके बहुत ही भयावह नतीजे होंगे। हमें इस बीमारी के अगले चरण में पहुंचने से पहले ही इसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन