फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian gymnast did not get permission for olympic qualifiers

'भारतीय जिमनास्टों को अभी तक ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए मंजूरी नहीं'

Sat, 02 Mar 2019 08:47 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
indian gymnast did not get permission for olympic qualifiers
Dipa Karmakar

भारतीय जिमनास्टिक महासंघ (जीएआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि बाकू और दोहा में होने वाले आगामी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है जिससे दीपा कर्मकार सहित भारतीय जिमनास्ट की भागीदारी मझदार में हैं।  

विज्ञापन


जीएफआई ने 14 से 17 मार्च तक अजरबेजान में और 20 से 23 मार्च तक कतर में होने वाले विश्व कप के लिए दीपा को पंजीकृत किया था जबकि दोहा में पुरुष कलात्मक वर्ग में योगेश्वर सिंह और आशीष कुमार की प्रविष्टि भेजी थी। हालांकि साई ने अभी तक बाकू में दो हफ्तों के अंदर होने वाले विश्व कप के लिए जिमनास्टों के दौरे को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


विश्व कप 2020 ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन सीरीज का हिस्सा हैं। जीएफआई ने अपने उपाध्यक्ष रियाज भाटी को दोनों स्पर्धाओं के लिए दल के साथ भेजने के लिए नामांकित किया है। हालांकि भाटी ने दावा किया कि साई परियोजना प्रबंधक राजिंदर पठानिया टीम को इसलिये मंजूरी नहीं दे रहे क्योंकि इन दो स्पर्धाओं में वह जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जीएफआई ने पंजीकरण संबंधित अपनी जिम्मेदारियां उचित तरीके से और समय पर पूरी की और इसके बारे में संबंधित पक्षों को जानकारी दे दी। हालांकि भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से भागीदारी स्पष्ट नहीं हो सकी है जबकि बाकू में विश्व कप में जाने में केवल 10 दिन का समय बचा है और मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।'


भाटी ने कहा, 'जीएफआई के उपाध्यक्ष होने के नाते मुझे दोनों विश्व कप में दल प्रमुख के तौर पर पंजीकृत किया गया है। मैंने राजिंदर पठानिया को फोन करके इसके बारे में पूछा और उन्होंने सूचित किया कि साई के एक अधिकारी (विशेषकर वह खुद) को इसके लिये पंजीकृत किया जाना चाहिए, तभी वह मंजूरी दे पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें कहा कि महासंघ साई से अधिकारिक संवाद मिलने के बाद फैसला करेगी।' पठानिया से पीटीआई ने लगातार बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed