{"_id":"5eb59c028ebc3e90701b8417","slug":"indian-embassy-is-in-touch-with-anand-hoping-he-gets-to-return-soon-from-germany-says-wife-aruna","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस देश में फंसे हुए हैं शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, घर पर पत्नी और बेटा कर रहे इंतजार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इस देश में फंसे हुए हैं शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, घर पर पत्नी और बेटा कर रहे इंतजार
Fri, 08 May 2020 11:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 May 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद का परिवार
- फोटो : ट्विटर
भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद कोरोना वायरस के चलते जर्मनी में फंसे हुए हैं। यहां भारत में पत्नी अरुणा और बेटा अखिल उनके जर्मनी से लौटने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वे समझते हैं कि सरकार उन लोगों को पहले ला सकती है, जिन्हें अधिक जरूरत है।
विज्ञापन
आनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे, लेकिन उनकी वापसी से पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हो गया। आनंद की पत्नी ने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है और वह ठीक हैं। वह फिलहाल फ्रेंकफर्ट के पास हैं और कैंडिडेट्स टूर्नमेंट के लिए ऑनलाइन कॉमेंट्री कर रहे थे जो बीच में ही रद्द हो गया।
विज्ञापन
अरुणा ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी वापस आएंगे। वह ठीक हैं। भारतीय दूतावास उनसे संपर्क में है। पहले उड़ानें तो शुरू हों और ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पहले स्वदेश लौटने की अधिक जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'बेटे अखिल को उनकी कमी महसूस हो रही है । वह काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि बच्चा भी बहुत कुछ झेल रहा है।'
विज्ञापन