{"_id":"5ef37516d04d836e95229fbb","slug":"indian-chess-player-vaishali-qualifies-for-speed-chess-championship-gp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की वैशाली ने स्पीड शतरंज चेंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत की वैशाली ने स्पीड शतरंज चेंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
Wed, 24 Jun 2020 09:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर वैशाली ने फिडे-चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप ग्रां प्री के लिए क्वालीफाई कर लिया है। युवा शतरंज खिलाड़ी आर प्रागननंदा की बहन वैशाली के अलावा इस टूर्नामेंट में भारत की दो अन्य शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी और डी हरिका भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
चीन की हो यिफान और विश्व चैंपियन जु वेंगजु भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। हंपी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल है जबकि हरिका ने प्लेऑफ क्वालीफायर्स के जरिए इसमें जगह बनाई।
विज्ञापन
एशियाई ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2017 की विजेता वैशाली पहले दौर में बुल्गारिया की एंतोआनेटा स्टीफानोवा से भिड़ेंगी जबकि हंपी का सामना वियतनाम की ली थाओ नगुएन फाम से होगा। यह ग्रां प्री चार चरणों में होगी, जिसमें कुल 21 खिलाड़ी भाग लेंगी।
विज्ञापन
इनमें से हर खिलाड़ी को चार में तीन चरणों में भाग लेना है। प्रत्येक ग्रां प्री 16 खिलाड़ियों का नाकआउट टूर्नामेंट होगा, जिसमें पहला चरण 24 से 28 जून के बीच खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रां प्री की पुरस्कार राशि 10,300 डालर है जिसमें से विजेता को 3,000 डॉलर मिलेंगे।