{"_id":"5e43b53e8ebc3ee5a243b3fb","slug":"indian-chess-player-humpy-koneru-won-in-cairns-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"केर्न्स कप शतरंजः पांचवें दौर में हम्पी जीती, हरिका हारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
केर्न्स कप शतरंजः पांचवें दौर में हम्पी जीती, हरिका हारी
Wed, 12 Feb 2020 01:50 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी
- फोटो : ट्विटर
भारतीय खिलाड़ियों ने केर्न्स कप शतरंज के पांचवें दौर में मिला जुला प्रदर्शन किया जब कोनेरू हम्पी जीत गई, लेकिन डी हरिका को पराजय झेलनी पड़ी। हम्पी ने काले मोहरों से खेलते हुए नाना जागनिजे को हराया। हम्पी पहले दौर में मिली जीत के बाद दूसरे दौर में हार गई थी जबकि तीसरे और चौथे दौर में ड्रा खेला।
विज्ञापन
अब वह पांच दौर में तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी ने 83 चाल में जीत दर्ज की । विश्व चैंपियन वेंजुन जू ने कैटरीना लागनो को हराया। वहीं हरिका को वेलेंटिना गुनिना ने 38 चाल में मात दी। यह उसकी पहली हार रही। अब हम्पी का सामना अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक से होगा जबकि हरिका की टक्कर मौजूदा विश्व चैम्पियन वेंजुन जू से होगी।
विज्ञापन