फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxing team ready to play in tournament like Cologne World Cup

बॉक्सिंग टीम को फ्रेंकफर्ट एयरपोर्ट पर रात गुजारने के बाद नेगेटिव रिपोर्ट पर मिला वीजा

Fri, 11 Dec 2020 07:35 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Indian boxing team ready to play in tournament like Cologne World Cup
सांकेतिक तस्वीर

आखिरकार कोरोना के दौर में भारतीय बॉक्सिंग टीम का कोलोन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता साफ हो ही गया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और जर्मनी बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रयासों के बाद बृहस्पतिवार को फ्रेंकफर्ट (जर्मनी) में फंसी बॉक्सिंग टीम को वीजा मिल सका।

विज्ञापन


इटली से बॉक्सिंग टीम यह सोचकर फ्रेंकफर्ट एयरपोर्ट पर आई कि अगर उसे जर्मनी का वीजा मिल जाता है तो ठीक है वरना टीम वहां से दिल्ली का हवाई जहाज पकड़ लेगी।
विज्ञापन



इसके लिए टीम का फ्रेंकफर्ट से दिल्ली का टिकट भी करा दिया गया। रात भर फ्रेंकफर्ट एयरपोर्ट पर रुकने के बाद बॉक्सिंग टीम के सभी सदस्यों की जब बृहस्पतिवार सुबह कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आई तब उन्हें वीजा मिलने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम क्षणों में मिला वीजा
बॉक्सिंग टीम का शेनेगन वीजा 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा था, लेकिन जर्मनी बॉक्सिंग फेडरेशन चाहती थी कि भारतीय बॉक्सर कोलोन विश्व कप में खेलें। बावजूद इसके टीम के वीजा मिलने के प्रयास पूरे नहीं हो पा रहे थे। जर्मनी बॉक्सिंग के कहने पर ही टीम को फ्रेंकफर्ट एयरपोर्ट पर बुला लिया गया। वहीं उनका कोविड सैंपल लिया गया। रिपोर्ट सुबह आनी थी।

इस दौरान टीम को एयरपोर्ट के ही होटल पर रुका दिया गया। वीजा मिलने की शतरम़ यही थी कि कोविड रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए। जोखिम से बचने के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ने टीम का दिल्ली का टिकट भी करा दिया, लेकिन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जर्मनी बॉक्सिंग के प्रयासों से वीजा मिल गया।


अमित समेत 13 बॉक्सर खेलेंगे
कोलोन विश्व कप में अमित पंघाल, कविंदर बिष्ट, गौरव सोलंकी, हुसामुद्दीन, शिवा थापा, आशीष कुमार, संजीत, सतीश कुमार, साक्षी, मनीषा, सोनियाल् लाथेर और सिमरनजीत कौर भाग लेंगे। 16 दिसंबर तक टीम कोलोन में यहां आने वाली टीमों के साथ अभ्यास करेगी। इसके बाद 16 से 20 दिसंबर तक टूर्नामेंट में खेलेगी। 21 दिसंबर को टीम दिल्ली वापस आ जाएगी। इस यूरोप दौरे में बॉक्सिंग टीम का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। इससे पहले टीम ने नांट्स (फ्रांस) में टूर्नामेंट खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed