एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर: फाइनल में हारीं सिमरनजीत, भारत के खाते में दो रजत पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष कौशिक ने 63 किग्रा बॉक्स ऑफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मुक्केबाज गार्साइड हैरिसन को 4-1 से हराकर अपना ओलंपिक कोटा पक्का किया। इसके साथ ही नौ भारतीय मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
Historic Moment for Indian Boxing!💪
🇮🇳 confirms 9⃣th #Olympic spot as #ManishKaushik (63 kg) defeated Harrison Garside of Australia 4⃣-1⃣ in the box off final at the #AsianQualifiers. This is India's highest representation ever. Kudos Guys!#PunchMeinHaiDum#boxing#Tokyo2020 pic.twitter.com/mCabuNdAQm— Boxing Federation (@BFI_official) March 11, 2020विज्ञापन
पहली बार ओलंपिका कोटा हासिल कर चुकी पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सिमरन को फाइनल में कोरिया की मुक्केबाज ओह योंजी (60 किग्रा) ने 5-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही सिमरन को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। सिमरन के सिल्वर के साथ ही भारत के खाते में दो रजत पदक आए।
इससे पहले कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले भारत के मुक्केबाज विकास कृष्णन एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल खेलने से चूक गए। बुधवार को उन्हें आंख की चोट के कारण फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियन चैंपियनशिप के मेडलिस्ट विकास को 69 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जॉर्डन के जेयाद इशाश से भिड़ना था।
लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में वापसी कर रहे 28 वर्षीय विकास ने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता वाले कजाखस्तानी मुक्केबाज को हराया था। वे पहले ही सात अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इतना ही नहीं विजेंद्र सिंह के बाद विकास भारत के ऐसे दूसरे मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए तीन बार क्वालीफाई किया है।
सचिन कुमार को 81 किग्रा बॉक्स ऑफ में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज सिनेजमातुल्लोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।