{"_id":"60d8283f8ebc3e22183d6f11","slug":"indian-boxer-amit-panghal-enter-games-ranked-number-one-in-52-kg-category-for-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: अमित पंघाल की 52 किग्रा कैटेगरी में नंबर 1 रैंक, जानें क्या है दूसरे मुक्केबाजों की रैंकिंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: अमित पंघाल की 52 किग्रा कैटेगरी में नंबर 1 रैंक, जानें क्या है दूसरे मुक्केबाजों की रैंकिंग
Sun, 27 Jun 2021 12:56 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:56 PM IST
सार
देश के प्रसिद्ध मुक्केबाज अमित पंघाल की 52 किग्रा भार वर्ग में पहली रैंक है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक मं हिस्सा लेने वाले पहले बॉक्सर हैं जिनकी नंबर 1 रैंक है।
विज्ञापन
अमित पंघाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के जाने-माने मुक्केबाज अमित पंघाल जब टोक्यो ओलंपिक में जब रिंग में उतरेंगे तो उस समय पुरुषों के 52 किग्रा कैटेगरी में उनकी पहली रैंक होगी। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समित द्वारा जारी की गई रैंकिंग में पंघाल ने अपनी कैटेगरी में पहली रैंक हासिल की है। वह ओलंपिक जाने वाले भारत के पहले बॉक्सर हैं जिनकी अपनी कैटेगरी में नंबर 1 रैंक है।
विज्ञापन
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 के दौरान अमित पंघाल को 52 किग्रा कैटेगरी में ओलंपिक चैंपियन जोइरोव शाखोबिदिन से तगड़ी चुनौती मिली। इसके बाद इस भारतीय मुक्केबाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं भारतीय पुरुष मुक्केबाजों की रैंकिंग की बात करें तो 63 किग्रा भारवर्ग में मनीष कुमार 18वें नंबर पर हैं। जबकि 75 और 91 किग्रा भारवर्ग में आशीष कुमार और सतीश कुमार 9वीं पायदान पर हैं।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग की बात को जाए तो छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम की सातवीं रैंक है। जबकि 60 किग्रा कैटेगरी में सिमरनजीत कौर की चौथी रैंक पर काबिज हैं। जबकि 69 किग्रा भारवर्ग में लवलीना बोर्गोहैन की पांचवीं और 75 किग्रा कैटेगरी में पूजा रानी की आठवीं रैंक है।
बीते साल कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस साल इन खेलों का आयोजन एक बार फिर टोक्यो में ही 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त के बीच होगा।