फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian archery team is not allowed to Guatemala because Coach tested corona positive

विश्व कप में जाने से रोकी भारतीय तीरंदाजी टीम, कोच निकला कोरोना संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 09:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Apr 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
Indian archery team is not allowed to Guatemala because Coach tested corona positive
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media

डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने जा रहे कंपाउंड तीरंदाजों को कोच के ऐन मौके पर संक्रमित निकलने के चलते विश्व कप जाने से रोक दिया गया। शुक्रवार रात कंपाउंड तीरंदाजों को रोकने की वजह ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके रीकर्व तीरंदाजों को बिना संकट के विश्व कप के लिए भेजना रही। टीम को शनिवार तड़के ग्वाटेमाला रवाना होना है, लेकिन अब कंपाउंड नहीं रीकर्व तीरंदाज खेलने जाएंगे।

विज्ञापन


फंसने के डर से रोकी कंपाउंड टीम
तीरंदाज अंतिम बार नवंबर 2019 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में खेले थे, यहां दीपिका कुमारी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया था। विश्व कप के लिए रीकर्व में ओलंपिक क्वालिफाई कर चुकी पुरुष टीम अतानु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय के अलावा धीरज को जबकि महिला टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमालिका बारी और मधु वेदवान को चुना गया। ये सभी पुणे से आज सुबह दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं सोनीपत में तैयारियां कर रही कंपाउंड टीम में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, संगम बिसला और महिला टीम में ज्योति सुरेखा, प्रगति, सांची डल्ला, अक्षिता शामिल हैं। कंपाउंड टीम को सोनीपत में कोचिंग दे रहे एक कोच शाम को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद तीरंदाजी संघ और साई में हड़कंप मचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक खेलने वाली रीकर्व टीम भी कंपाउंड तीरंदाजों के साथ जा रही थी। ऐसे में संघ ने फैसला लिया कि टीम को तीन देशों से होकर जाना। एयरपोर्ट पर कोई भी तीरंदाज संक्रमित निकला तो पूरी टीम फंसेगी। कोच कंपाउंड तीरंदाजों के संपर्क में रहे हैं। ऐसे में संघ, साई ने कंपाउंड टीम अंतिम क्षणों में ग्वाटेमाला जाने से रोक दी।


ब्रेन हेमरेज को मात देने वाले प्रगति भी नहीं जाएंगी
महिला टीम में प्रगति, सांची और अक्षिता तीन सदस्य ऐसे थे जिन्हें पहली बार विश्व कप टीम में जगह बनाई। यह वही प्रगति हैं जिन्हें बीते वर्ष भरे लॉकडाउन में ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उन्होंने इस बीमारी को मात दे फरवरी माह में ट्रायल में हिस्सा ले टीम में जगह बनाई। टीम के कोच मीम बहादुर गुरुंग का कहना है कि ओलंपिक से पहले तीरंदाजों का कंपटीशन खेलना जरूरी है। हालांकि ग्वाटेमाला में कोरोना के चलते ज्यादा देश नहीं आ रहे हैं। फिर भी तीरंदाजों ने लंबे समय से कंपटीशन नहीं खेलने के चलते इस विश्व कप में खेलने का जोखिम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed