फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian archers will not be able to play in World Cup

दुखद: विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे भारतीय तीरंदाज

Thu, 06 May 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 May 2021 05:58 AM IST
सार

  • स्विटजरलैंड ने भारतीय टीम को नहीं दिया वीजा

विज्ञापन
Indian archers will not be able to play in World Cup
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media

विस्तार

पहले विश्व कप में स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाली भारतीय तीरंदाजों को 17 मई से शुरू होने वाली दूसरे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। लुसान (स्विटजरलैंड) में 17 मई से होने वाले इस विश्व कप के लिए स्विटजरलैंड की ओर से भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से मना कर दिया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने विदेश मंत्रालय से वीजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ओलंपिक क्वालिफाइंग के लिए महत्वपूर्ण था विश्व कप
ग्वाटेमाला में दीपिका कुमारी और अतानु दास ने व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जिसके चलते रीकर्व तीरंदाजी टीम को दूसरे विश्व कप में भी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


यह विश्व कप महिला तीरंदाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि 17 जून से पेरिस में ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप होना है। यहीं महिला टीम के ओलंपिक कोटा हासिल करने के अच्छे अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की तैयारियों के लिए लुसान का प्रदर्शन काम आता। तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंद्रूकर का कहना है कि स्विटजरलैंड ने भारत के लिए छोटी अवधि के वीजा पर पाबंदी लगा दी है, जिसके चलते वीजा नहीं मिला। 


वल्र्ड आर्चरी से पेरिस विश्व कप के लिए लगाई गुहार
पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में जाने के लिए भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों के एकांतवास में जाना होगा। तीरंदाजी संघ ने वल्र्ड आर्चरी से गुहार लगाई है कि यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में या तो एकांतवास का समय कम करा दिया जाए या फिर इस समय के दौरान तीरंदाजों को प्रैक्टिस की छूट दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed