फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India women athletes will wear blazers and trousers At 2018 Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: नए लिबास में नजर आएंगी महिला एथलीट, पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल होगा ड्रेस कोड

Tue, 20 Feb 2018 01:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
India women athletes will wear blazers and trousers At 2018 Commonwealth Games
Commonwealth Games

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय महिला एथलीट एक नए लिबास में सामने आएंगी। 4 अप्रैल से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में महिला एथलीट इस बार साड़ी की बजाय ट्राउजर और ब्लेजर पहनेंगी।

विज्ञापन


इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने यह तय किया है कि इस बार पुरुष एथलीटों की तरह महिला एथलीट भी नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर और ट्राउजर पहनेंगी। आईओए के सेक्रेटरी राजीव मेहता का कहना है कि यह मामला आराम का है। उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि लंबे समय से पहनी जा रही साड़ी महिला एथलीटों के लिए कम्फर्टेबल नहीं है। इसलिए हमने महिला एथलीटों के लिए भी ब्लेजर और ट्राउजर का इतंजाम किया है।'

विज्ञापन

India women athletes will wear blazers and trousers At 2018 Commonwealth Games
Commonwealth Games

बता दें कि इंटरनेशनल गेम्स की सेरेमनी में महिला एथलीटों का ड्रेस कोड हमेशा से ही एक अहम चर्चा का विषय रहा है। कई बार तो महिला एथलीटों ने खुद साड़ी के ऊपर जबरन ब्लेजर पहनाए जाने को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में भी महिला एथलीटों ने यही ईस्ट-वेस्ट कॉम्बिनेशन ड्रेस पहना था। इसमें महिला एथलीट पीले रंग की साड़ी के ऊपर नीले रंग का ब्लेजर पहनती हैं।

ओलंपिक एसोसिएशन के इस फैसले की प्रशंसा करते हुए महिला शूटर हीना सिद्धू ने कहा, 'ब्लेजर और ट्राउजर वाकई में साड़ी से ज्यादा कम्फर्टेबल है। इसमें महिला खिलाड़ी पुरुषों की तरह ज्यादा राहत महसूस करेंगी। हालांकि अभी भी इसमें थोड़ी कमी है। ब्लेजर-ट्राउजर की जगह अगर ब्लेजर-स्कर्ट ड्रेस कोड होता तो शायद ज्यादा बेहतर होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed