फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India wins 46 medals on 8th day near to touch 300 medals mark in South Asian games 2019

SAG 2019: भारत के पदकों की संख्या 300 के करीब, आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 46 मेडल

Tue, 10 Dec 2019 08:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Dec 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
India wins 46 medals on 8th day near to touch 300 medals mark in South Asian games 2019
दक्षिण एशियाई खेल - फोटो : social media

भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के समापन के एक दिन पहले मुक्केबाजी में छह स्वर्ण के बूते सोमवार को यहां अपने पदकों की संख्या 300 के करीब पहुंचा दी। प्रतिस्पर्धा के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 31 स्वर्ण, 12 रजत और तीन कांस्य सहित 46 पदक जीते।

विज्ञापन


भारत के कुल पदकों की संख्या 297 (163 स्वर्ण, 91 रजत और 43 कांस्य) हो गई जिससे वह तालिका में शीर्ष पर काबिज है। वहीं नेपाल 195 पदक (49 स्वर्ण, 54 रजत और 92 कांस्य) दूसरे और श्रीलंका 236 पदक (39 स्वर्ण, 79 रजत और 118 कांस्य) तीसरे स्थान पर है। भारत को प्रतियोगिता के आखिरी दिन मुक्केबाजी की सात स्पर्धाओं में भाग लेना है ऐसे में गुवाहाटी में 309 पदकों का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है। 

विज्ञापन

कुश्ती में मिले 14 स्वर्ण

भारत ने कुश्ती स्पर्धा में 14 स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया। सैग में कुश्ती की 20 स्पर्धाएं थी लेकिन नियमों के मुताबिक कोई भी देश 14 से अधिक स्पर्धा में भाग नहीं ले सकता है ऐसे में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग के सात-सात भार वर्ग में हिस्सा लिया और सभी में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

कबड्डी में दोनों वर्गों में चैंपियन

भारत ने कबड्डी और बास्केटबॉल तीन गुणा तीन में भी सूपड़ा साफ किया जहां पुरुषों और महिलाओं की दोनो वर्गों की टीमों ने स्वर्ण जीता। तलवारबाजी में भी भारतीय खिलाड़ी सोमवार को तीनों स्वर्ण जीतने में सफल रहे। पुरुष के फोइल टीम स्पर्धा के साथ महिला टीम ने ईपी और साबेर स्पर्धाओं में शीर्ष पर रही। 

विज्ञापन

शूटर अनुराज और श्रवण को सोना

निशानेबाजी में अनुराज सिंघा और श्रवण कुमार की भारतीय जोड़ी ने मिश्रित एअर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। निशानेबाजी में भारत ने 18 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किये।

अंकित-तंवर सहित 6 के गोल्डन पंच 

काठमांडो। राष्ट्रीय चैंपियन अंकित खटाना (75 भारवर्ग) और उभरते मुक्केबाज कलईवानी श्रीनिवासन (48 भारवर्ग) ने सैग में भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई। भारत को कुल छह स्वर्ण पदक मिले। हालांकि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले मनीष कौशिक को नेपाल के भूपेंद्र थापा से फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में विनोद तंवर (49 भारवर्ग), सचिन (56 भारवर्ग) और गौरव चौहान (91) भी चैंपियन बने। महिलाओं में परवीन (60 भारवर्ग) विजेता बनीं। खटाना ने श्रीलंका के दिनेश मधुरंगा को आसानी से पराजित किया। विनोद तंवर ने भूटान के ताशी वांगडी को 5-0 से हराया। सचिन ने बांग्लादेशी मुक्केबाज को हराया। गौरव को पाकिस्तान के सनाउल्लाह से चुनौती लेकिन वह 4-1 से जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed