{"_id":"5e4aa98c8ebc3ef2d94446d9","slug":"india-win-5-silver-6-bronze-medals-at-asian-youth-and-junior-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते 11 पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत ने एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते 11 पदक
Tue, 18 Feb 2020 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
भारोत्तोलन चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 2020 एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
केवीएल पावनी कुमारी (45 किग्रा) ने युवा लड़कियों और जूनियर महिला वर्ग दोनों में कांस्य पदक जीते जबकि सिद्धांत गोगोई (61 किग्रा) ने युवा लड़कों और जूनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक जीते। इन दोनों ने कुल क्रमश: 145 और 269 किग्रा वजन उठाया।
विज्ञापन
मुकुंद अहिर (49 किग्रा) ने युवा लड़कों के वर्ग में 189 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। हर्षदा गौड़ (45 किग्रा) ने युवा लड़कियों और जूनियर महिला वर्ग में 139 किग्रा वजन उठाकर दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
इसके अलावा बोनी मांगख्या (55 किग्रा), निर्मला देवी (59 किग्रा), एस गुरुनाइदू (49 किग्रा) और गोलोम टिंकू (55 किग्रा) ने भी कांस्य जीते। प्रतियोगिता में 20 एशियाई देशों के कुल 197 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।