फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India win 10 golds and many silver in Commonwealth Wrestling Championship at Johannesburg

राष्टमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने पहले ही दिन जीते 10 गोल्ड और कई सिल्वर मेडल

Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
India win 10 golds and many silver in Commonwealth Wrestling Championship at Johannesburg
राष्टमंडल कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : ht

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में चल रही राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रीको रोमन वर्ग में सभी 10 गोल्ड और कई सिल्वर मेडल अपने नाम दर्ज किए।राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ही शनिवार को भारत ने 10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते। 

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में राजेंद्र कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास (63 किग्रा), अनिल कुमार (67), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- विजेंदर का मुंह तोड़ने के लिए रोज 10 घंटे प्रैक्टिस कर रहा है ये बॉक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रजत पदक जीतने वालों में नवीन(55 किग्रा), ज्ञानेंद्र(60 किग्रा), गौरव शर्मा(63 किग्रा), मनीष(67 किग्रा), कुलदीप मलिक(72 किग्रा), मंजीत(77 किग्रा), अमरनाथ(82 किग्रा), प्रभाल सिंह(87 किग्रा), सुमित(97 किग्रा) और सोनू(130 किग्रा) शामिल है।  

वहीं, महिला कुश्ती में सभी दस वजन श्रेणियों के मुकाबले रविवार को होंगे जिसमें रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट, और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट जैसे बड़ी पहलवान उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed