फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India will send small contingent for Birmingham commonwealth 2022

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में छोटा रहेगा भारतीय दल, 15 खेलों में भारतीय कोटा 109 किया

Mon, 30 Mar 2020 07:48 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Mar 2020 07:48 AM IST
सार

  • 15 खेलों में भारतीय कोटा 109 किया
  • निर्धारित किए गए कोटे में टीम खेलों को नहीं किया गया है शामिल
  • सीजीएफ की ओर से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निर्धारित कार्यक्रम में शूटिंग व तीरंदाजी का जिक्र तक नहीं
  • 31 खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी की है सुनिश्चित, इसमें पैरास्पोर्ट्स भी शामिल
  • 26 स्वर्ण (20 रजत, 20 कांस्य) सहित 66 पदक जीते थे 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भारत ने और तीसरे स्थान पर रहा था
  • 15 स्वर्ण (30 रजत, 19 कांस्य) सहित 64 पदक जीते थे भारत ने 2014ग्लासगो खेलों में और पांचवें स्थान पर रहा था

विज्ञापन
India will send small contingent for Birmingham commonwealth 2022
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) ने 2022 के बर्मिंघम खेलों में भारत को बड़ा झटका दिया है। सीजीएफ की ओर से इन खेलों के निर्धारित किए गए कार्यक्रम में शूटिंग और तीरंदाजी का कहीं जिक्र तक नहीं है। सीजीएफ ने पैरास्पोर्ट्स समेत 31 खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की है। इससे साफ है कि शूटिंग और तीरंदाजी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरा झटका यह दिया है कि 15 खेलों में भारतीय दल की भागीदारी का कोटा 109 निर्धारित किया गया है। इसके चलते इन खेलों में भारतीय दल ग्लास्गो और गोल्ड कोस्ट से छोटा रहने की संभावना बन गई है।

विज्ञापन


4500 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं होंगे
सीजीएफ के सीईओए डेविड ग्रेवेमबर्ग की ओर से सभी सदस्य देशों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इन खेलों में भागीदारी का मोटा-मोटा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। खेलों में 45 सौ से ज्यादा खिलाड़ी भाग नहीं लेंगे। 

विज्ञापन

खेलों से पहले होनी थी शूटिंग और तीरंदाजी :
पैरास्पोर्ट्स समेत सभी खेलों का नाम लिया गया है, लेकिन भारत में इन खेलों से पहले होने वाले शूटिंग और तीरंदाजी की इवेंट को इसमें कहीं जगह नहीं दी गई है। यह जिक्र तक नहीं किया गया है कि शूटिंग और तीरंदाजी की इवेंट्स अलग से भारत में होंगी। इस पत्र से सीजीएफ ने इशारा किया है कि शूटिंग और तीरंदाजी की इवेंट से कॉमनवेल्थ गेम्स का कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले इन खेलों के समापन के सात दिन बाद शूटिंग और तीरंदाजी की अलग से पदक तालिका बनाने की बात कही है। आईओए के पदाधिकारी अभी भी इसी बात पर कायम हैं।

पदकतालिका में नीचे खिसकेगा भारत :
सीजीएफ ने इन खेलों में प्रत्येक देश के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। इसके तहत भारत को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, तैराकी और जूडो समेत 15 खेलों में महज 109 खिलाड़ियों के भाग लेने का कोटा दिया गया है। हालांकि इसमें वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन और हॉकी समेत टीम खेलों का नंबर शामिल नहीं है। ऐसे में यह तय है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ग्लास्गो और गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले दो खेलों के मुकाबले न सिर्फ छोटा रह सकता है बल्कि पदक तालिका में भारत काफी नीचे खिसक सकता है। वेटलिफ्टिंग के अभी भार वर्ग निर्धारित किए जाने बाकी हैं। बॉक्सिंग में पुरुषों में दस महिलाओं में छह, कुश्ती में पुरुष व महिला में छह-छह भार वर्ग शामिल किए गए हैं। एथलेटिक्स में 46 इवेंट्स हैं। हॉकी में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले हैं। हालांकि सीजीएफ ने यह भी कहा है कि अंतिम भागीदारी की तालिका मई 2021 में निर्धारित होगी, जिसमें फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed