फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india to seek Olympic wildcard for Mary Kom

मैरी, विजेंदर के लिए फिर खुली रियो ओलंपिक की राह

Wed, 01 Jun 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
india to seek Olympic wildcard for Mary Kom
- फोटो : ANI

देश के दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम और विजेंदर सिंह के लिए एक बार फिर रियो ओलंपिक में खेलने की राह खुल गई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में हारने के बाद रियो के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं मैरी कॉम के लिए एडहॉक कमेटी ने आईबा से वाइल्ड कार्ड मांगने का फैसला लिया है। मैरी ने भी कमेटी को यह कदम उठाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


अब यह आईबा पर निर्भर करेगा कि उनकी ओर से मैरी को 51 किलो भार वर्ग में ओलंपिक का एकमात्र वाइल्ड कार्ड दिया जाता है या नहीं। वहीं आईबा की ओर से लुसान में बुधवार को ओलंपिक में पेशेवर बॉक्सरों को खेलने की मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद विजेंदर भी रियो में खेलने की दौड़ में शामिल हो गए हैं, लेकिन यह अब विजेंदर पर निर्भर करेगा कि वह ओलंपिक क्वालीफायर में खेलना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन


एडहॉक कमेटी के चेयरमैन किशन नरसी मैरी केलिए आईबा से वाइल्ड कार्ड मांगेंगे। इस पर फैसला जून माह के अंत में होगा। दरअसल आईबा महिलाओं के तीनों भार वर्ग 51, 60 और 75 में एक-एक ट्राईपरटाइट कोटा रखता है। यह उस देश को दिया जाता है जिसका बॉक्सिंग में उल्लेखनीय योगदान होता है, लेकिन उसका कोई भी बॉक्सर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वाइल्ड कार्ड के लिए काफी देशों की ओर से आवेदन किया जाता है। मैरी वल्र्ड चैंपियनशिप में आईबा की ब्रांड एंबेसडर भी थीं और पांच बार की वल्र्ड चैंपियन भी रही हैं। ऐसे में उन्हें वाइल्ड कार्ड मिलने के अवसर अच्छे दिखाई देते हैं। इसमें एकमात्र रोड़ा देश में बॉक्सिंग फेडरेशन का नहीं होना बन सकता है।

विजेंदर के लिए कौन करेगा प्रयास?

india to seek Olympic wildcard for Mary Kom

आईबा ने पेशेवर बॉक्सरों को ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले डब्लूएसबी और एपीबी बॉक्सरों के क्वालीफाइंग में खेलने की मंजूरी दी है। यह क्वालीफाइंग वेनेज्वेला में होना है और यहां 26 कोटे दांव पर लगे हैं। विजेंदर की एशियाई टाइटल के लिए बाउट 16 जुलाई को दिल्ली में है। वह इस वक्त उसी की तैयारी में जुटे हैं।

ऐसे में उनका क्वालीफाइंग में खेलने के लिए तैयार होना मुश्किल दिखाई देता है। यह भी तय नहीं है कि विजेंदर अपने पुराने वजन 75 में खेलेंगे या फिर 81 किलो में। हालांकि विजेंदर ने एजेंसी से कहा है कि देश में इस वक्त बॉक्सिंग की कोई फेडरेशन नहीं है।

उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी कहां से मिलेगी यह भी नहीं मालूम है। ऐसे में वह यह कैसे कह सकते हैं कि क्वालीफायर में खेलेंगे या नहीं। वह इस वक्त अपने टाइटल बाउट की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed