{"_id":"5d9ccbc68ebc3e93d33e7287","slug":"india-to-host-3x3-basketball-olympic-qualifiers-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को बॉस्केटबॉल क्वालिफायर्स की मेजबानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत को बॉस्केटबॉल क्वालिफायर्स की मेजबानी
Tue, 08 Oct 2019 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत अगले साल मार्च में टोक्यो ओलंपिक खेल 3×3 बॉस्केटबॉल क्वालिफाइंग टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस खेल की विश्व संस्था फीबा ने यह घोषणा की। इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें (20 पुरुष और 20 महिला टीमें) भाग लेंगी। इसके स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय बॉस्केटबॉल महासंघ (बीएफआई) के तहत किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बॉस्केटबॉल महासंघ (फीबा) इसका आयोजक होगा। फीबा 3×3 ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में ओलंपिक 2020 के लिए छह स्थान (महिला और पुरुष दोनों वर्गों में तीन-तीन) दांव पर लगे होंगे। यह प्रतियोगिता टोक्यो में ओलंपिक में पदार्पण करेगी जहां महिला एवं पुरुष वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
मेजबान टीम के अलावा अन्य टीमों का चयन फीबा 3×3 महासंघ की रैंकिंग और फीबा 3×3 विश्व कप के परिणाम के आधार पर किया जाएगा। फीबा महासचिव आंद्रियास जगकलिस ने कहा कि बंगलूरु में दो एशिया कप तथा हैदराबाद में 3×3 वर्ल्ड टूर की सफल मेजबानी ने इस टूर्नामेंट को भारत को सौंपने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बीएफआई अध्यक्ष गोविंदराज केम्पारेड्डी ने कहा, ‘भारत को इस तरह की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। हमारे खिलाड़ी पहली बार खेले जा रहे 3×3 ओलंपिक टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’