{"_id":"580a4a1a4f1c1b434b7051a8","slug":"india-thrashed-thailand-out-of-kabaddi-world-cup-advanced-to-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी वर्ल्ड कप: भारत ने थाईलैंड को रौदा, फाइनल में ईरान से होगा मैच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारत ने थाईलैंड को रौदा, फाइनल में ईरान से होगा मैच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 73-20 के स्कोर से बुरी तरह से रौंदा। फाइनल में भारत का मुकाबला 22 अक्टूबर यानी शनिवार को ईरान से होगा, जिसने कोरिया को हरा फाइनल में जगह बनाई। भारत और ईरान 2014 और 2016 के एशियाई खेलों में भी भिड़ चुके हैं और दोनों बार ही भारत को जीत मिली। पूरे 40 मिनट मैच का पलड़ा भारत की ओर ही झुका रहा।
सेमीफाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी खबर यह रही की अनूप कुमार, अजय ठाकुर और प्रदीप नरवाल ने रेड में गजब का खेल दिया। पहले हाफ में भारत ने थाईलैंड को 3 बार समेत कुल 6 बार ऑल आउट किया। छठे, 12वें और 18वें मिनट में ऑल आउट कर भारत ने पहले हाफ में ही 36-8 बढ़त बना ली।
इस मैच को देख कर लगा ही नहीं यह सेमीफाइनल है। थाईलैंड कहीं भी भारत को टक्कर देते नजर नहीं आया। भारतीय टीम ने हर विभाग में अपना दबदबा बनाए रखा। अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली थाईलैंड को 53 अंको से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षी के साथ खिलवाड़ ही किया।
विज्ञापन
हालांकि थाईलैंड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में साफ सुथरा खेल दिखाया और इस बात का अभिवादन भारतीय टीम के साथ स्टेडियम में आए दर्शकों ने भी किया। भारत को इस एकतरफा मुकाबले में को जीतने के लिए ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ा।