{"_id":"56d95f444f1c1bb3048b469b","slug":"india-team-win-again-in-table-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टेबल टेनिस टीम का विजयी अभियान जारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टेबल टेनिस टीम का विजयी अभियान जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को यहां दूसरे दौर में शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन
रविवार को सेकेंड डिवीजन के पहले दौर में वियतनाम को हराने के बाद पुरुष टीम सोमवार को दूसरे दौर में तुर्की के खिलाफ उतरी और उसे जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
पहले मैच में अचंत शरतकमल ने अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए इब्राहिम गुंदुज का 11-5, 11-5, 11-7 से हराया जबकि सौम्यजीत घोष ने दूसरे एकल में गेंकाय मेंगे को 11-8, 11-6, 11-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियन एंथनी अमलराज ने पहला गेम हारने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए अब्दुल्ला यिगेंलर को 11-3, 11-4, 11-6, 11-7 से पराजित किया। तीसरे दौर में भारतीय पुरुष टीम मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ेगी।
महिला टीम ने 3-1 से जीती
भारतीय महिला टीम ने कड़े मुकाबले में प्यूर्तो रिको को 3-1 से पराजित किया। पहले एकल में मौमा दास को शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन दूसरे एकल में शामिनी और मधुरिका पाटकर ने शानदार जीत दर्ज करनते हुए भारत को जीत दिला दी।
प्यूर्तो रिको की एडिराना ने पहला गेम गंवाने के बावजूद मौमा को 5-11, 11-2, 11-7, 11-9 से शिकस्त दी। इसके बाद शामिनी ने मेलाइन डियास को 12-10, 11-9, 7-11, 11-5 से शिकस्त दी जबकि मधुरिका ने डेनिएली रियोस को 11-4, 11-9, 11-7 से हराया। इसके बाद शामिनी ने उलट एकल में एड्रियाना को 11-7, 13-11, 8-11, 11-8 से पराजित किया।