फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India's CA Bhavani Devi wins gold in Iceland's Turnoi Satellite Fencing Championship

भारत की बेटी ने तलवारबाजी में जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड

Mon, 29 May 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 29 May 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
India's CA Bhavani Devi wins gold in Iceland's Turnoi Satellite Fencing Championship
भवानी देवी - फोटो : twitter
भारत की सीए भवानी देवी ने फेंसिन्ग यानी तलवारबाजी में वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीत लिया है। आइसलैंड के राजधानी रैकजविक में आयोजित टर्नोई सैटेलाइट फेंसिन्ग चैंपियनशिप में भवानी देवी ने यह कामयाबी हासिल की। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की सराह जेन हैम्पसन को 15-13 से मात दी।
विज्ञापन


चैन्नई की भवानी देवी ने सेमीफाइनल में एक और ब्रिटिश तलवारबाज जैसिका कॉर्बी को 15-11 से हराया था। भवानी देवी अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। इससे पहले वो इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी जीत चुकीं हैं। भवानी देवी फिलहाल थालासरी के स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रेनिंग कर रहीं हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद भवानी देवी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "तीसरी बार मैंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पहले मैं क्वार्टर फाइनल तक पहुंच कर हार जाती थी। यह मेरा पहला स्वर्ण पदका है। यह पहली बार है जब मैंने वर्ल्ड लेवल प्रतियोगिता में पदक जीता है। इससे पहले मैंने एशियन चैंपियनशप और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक जीता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed