फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India ride Mandeep Singh hat-trick to defeat Japan

अजलान शाह कपः मनदीप की हैट्रिक से भारत ने जापान को हराया

Wed, 03 May 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 03 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
India ride Mandeep Singh hat-trick to defeat Japan
Mandeep Singh - फोटो : social media

 26वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 4-3 से हरा दिया। मैच में स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने तब गोल करने शुरू किए जब भारत पीछे चल रहा था।

विज्ञापन

 

उन्होंने आखिरी 10 मिनट में दो गोल करके भारत को अप्रत्याशित हार से बचाया। इस टूर्नामेंट में मनदीप हैट्रिक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेंट मिटन और टाम क्रेग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए। भारत को शुरुआती मिनटों में ही रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त दिलाई। खेल के पहले 15 मिनट में काफी आक्रामक हॉकी देखने को मिली। भारत ने लगातार हमले बोलकर दबाव बनाया और रूपिंदर ने शानदार ड्रिबलिंग का प्रदर्शन करके गोल कर दिया।

विज्ञापन


जापान ने हालांकि चार मिनट बाद ही बराबरी कर ली जब मसाकी ओहाशी के पास पर काजुमा मुराता ने भारतीय गोलकीपर आकाश चिकते को चकमा देकर गेंद को गोल के भीतर डाला। भारत ने पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन हरमनप्रीत इसे गोल में नहीं बदल सके। दूसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और उसे 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। रूपिंदर का निशाना हालांकि एक बार फिर चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर में फारवर्ड एसवी सुनील ने कई अच्छे मौके बनाए लेकिन जापानी डिफेंडरों ने उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। हेइता योशिहारा तीसरे क्वार्टर में जबर्दस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने 43वें मिनट में अकेले दम पर ड्रिबल करते हुए सनसनीखेज गोल किया। भारत ने हालांकि दो मिनट बाद बराबरी की जब मनदीप ने हरमनप्रीत से मिले पास पर गोल दागा। जापान ने अगले ही मिनट फिर बढत बना ली और इस बार गोल जेंकी मितानी ने किया। भारत ने तेज जवाबी हमले करते हुए बराबरी का गोल दागा। मनदीप ने 58वें मिनट में रूपिंदर पाल से दाहिने छोर से मिले पास पर रिवर्स शॉट पर गोल करके भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed