{"_id":"580653f74f1c1b726b703a38","slug":"india-reached-into-semifinal-of-kabaddi-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकपः इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी विश्वकपः इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी विश्वकप में दक्षिण कोरिया से हार के साथ शुरुआत करने वाली टीम इंडिया ने लगातार चार मैच जीतकर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे अपने सभी मैच जीतकर दक्षिण कोरिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ग्रुप ए की पहली टीम बनी थी। भारत पांच मैंचों में से चार में जीत हासिल कर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम के साथ होगा यह बुधवार को जापान और थाइलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्वकप के आखिरी लीग मैच पर निर्भर करेगा। ग्रुप बी में ईरान को पोलैंड ने मात देकर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जापान, थाइलैंड और कीनिया तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत ने पहले हाफ में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। टीम इंडिया ने पहले हाफ का अंत 45-6 अंक से किया। भारत ने इंग्लैंड को एक भी अंक डिफेंस में हासिल नहीं करने दिया। विश्वकप में इंग्लैंड के स्टार रेडर रहे टोपे पहले हाफ में एक भी अंक हासिल नहीं कर सके। इंग्लैंड के कप्तान सोमेश्वर कालिया भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। भारत की ओर से संदीप नरवाल और प्रदीप नरवाल ने इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया। प्रदीप नरवाल ने मैच के पहले हाफ में सुपर टेन हासिल करने में कामयाब रहे। तीसरे मिनट में संदीप नरवाल मे भारत के लिए पहली सुपर रेड की। इंग्लैंड पहले हाफ में चार बार ऑल आउट हुआ।
दूसरे हाफ में इंग्लैंड के रेडर्स ने वापसी की कोशिश की लेकिन उनका डिफेंस पूरे मैच में कमजोर रहा। मैच के 37वें मिनट में इंग्लैंड ने पहला टैकल प्वाइंट हासिल किया। मैच के दौरान इंग्लैंड ने 50 रेड प्वाइंट पूरे किए। वह विश्वकप में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने 69-18 के स्कोर के साथ मैच 51 अंकों से जीत लिया। भारत ने पूरे मैच में 43 अंक रेड से 12 टैकल से और 10 अंक इंग्लैंड को ऑल आउट करके हासिल किए।